आपने किसी फिश टैंक में कुछ सुन्दर मछलियों को देखा जरूर होगा,किसी दोस्त या रिश्तेदार के घर पर। उनमें से कुछ मछलियों के नाम आपको पता होगा और कुछ का नहीं भी होगा। उसी Aquarium टैंक में अपने एक गोल्डन कलर की फिश देखी होगी। आज हम उसी मछली के बारे में जानने वाले है। उस मछली का नाम है – गोल्डफिश (Goldfish). गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है? गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम कैरासियस ऑराटस ( Carassius Auratus) है। यह ताजे पानी में रहने वाली कॉर्प प्रजाति की मछली है। इस मछली को बहुत से देशों में पालते है और गोल्डफिश पालतू बनाए जाने वाली सबसे पहले मछली है। चीन में इस मछली को सबसे पहले पालतू के रूप में पाला गया था। Scientific Classification Kingdom Animalia Phylum Chordata Class Actinopterygii Order Cypriniformes Family Cyprinidae Subfamily Cyprininae Genus Carassius Species C. auratus Source – Wikipedia गोल्डफिश का आकार कैसा होता है? गोल्डफिश की आकार की बात करे तो यह कुछ चीजों पर निर्भर करता है। अगर उसे छोटे एक्वेरियम में रखा जाता है तब उसका आकार 2.5 सेंटीमीटर से लेकर 5 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है।
General Knowledge in Hindi